भोपाल । बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में विश्व बैंक परियोजना के तत्वाधान में सेडमेप द्वारा “आफीसियल प्रोसीजर ,लाईफ स्किल एंड आई टी टूल्स” विषय पर महाविद्यालयीन स्टॉफ के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसके उदघाटन अवसर पर श्री प्रमोद शर्मा पूर्व संचालक वित विभाग म.प्र.शासन ने मार्गदर्शन दिया

.प्राचार्य डा संजय जैन ने कहा किस प्र शिक्षण से निश्चित ही स्टाफ की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और अपने शासकीय दायित्व निष्पादन में आ रही कठिनाईयों के व्यवहारिक मार्गदर्शन मिलेगा.

7मार्च तक आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रूसा प्रभारी डा उमेश साकल्ले के संयोजन में आयोजित किया जा रहा हैं