Let’s travel together.

आज मावलखोह में लगेगा महाशिवरात्रि मेला, तहसील के अनेक शिवधामों में होंगे आयोजन

0 114

– आयोजनों की  तैयारी पूर्ण
सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल सिद्ध तपोभूमि मावलखोह मंदिर परिसर में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल मेला का आयोजन होगा। इस मौके पट तहसील भर के शिवधामों में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजन किए जाएंगे। गढ़ी में सप्त दिवसीय रुद्रयज्ञ सहित मेले के विविध आयोजन संपन्न किए जाएंगे। आयोजन को लेकर सभी जगह तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गढ़ी के मावलखोह शिवधाम में बुधवार 26 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव अभिषेक एवं मेला का भव्य आयोजन होगा। यहां 2 मार्च तक सप्तदिवसीय आयोजनों की श्रंखला में रुद्रमहायज्ञ एवं महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मंदिर के महंत रामदास महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। मेले की व्यवस्थाओं के लिए ग्राम पंचायत एवं आयोजन कमेटी द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस विशेष मौके पर मंदिर में नर्मदा जल से विशेष शिव अभिषेक किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्र का प्रसिद्ध आयोजन है तथा मावलखोह को सिद्ध तपोभूमि के रूप में ख्याति प्राप्त है। मान्यता है कि यहां भक्त जो भी मनोकामना लेकर आते हैं वह पूरी होती है।

महाशिवरात्रि पर तहसील भर में होंगे अनेक आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी बुधवार को तहसील भर में अनेक स्थानों पर धार्मिक आयोजन होंगे। इस अवसर पर मावलखोह गढ़ी के अलावा नीलकंठेश्वर पाटन स्थित शिव धाम में ग्यारह सौ रुध्रधारी शिवलिंग की विशेष पूजा अर्चना के कार्यक्रम होंगे। वहीं भुवनेश्वर महादेव गैलपुर सीहोरा खुर्द में भी विशेष पूजा की जाएगी तथा शिव अभिषेक के आयोजन होंगे। इसके अलावा तहसील के महलपुर पाठा, पटी मानकचौक, पठरिया रामरसिया धाम, शिव पार्वती मंदिर कुशनगर, रड़ियाधाम मंदिर गैरतगंज, चिंताहरण महादेव, कात्यायनी शक्ति पीठ शिवधाम सहित विभिन्न स्थानों पर शिव मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811