मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
ग्राम पंचायत दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा ,नरखेड़ा , गीदगढ़ ,जमुनिया , सरार सहित दस से ज्यादा ग्राम पंचायत के सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वासहायता समूह की महिलाएं ,सहित गांव के ग्रामीण मुख्यमंत्री कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां पर विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ड्रोन की उड़ान के साथ रायसेन जिले से नक्शा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
नक्शा’ परियोजना शहरी भूमि रिकॉर्ड्स के निर्माण की एक महत्वपूर्ण पहल है। जो देशभर में नागरिकों के संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।