Let’s travel together.

सांची को विदिशा मे शामिल करने की असमंजस की स्थिति हुई साफ,मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने साँची को विदिशा में मिलाने से किया इंकार

0 78

मुख्यमंत्री बोले सांची को कोई कहीं नहीं ले जा सकता सांची रायसेन मे ही रहेगी

देवेन्द्र तिवारी सांची,रायसेन

सांची को विदिशा मे शामिल करने की लंबे अरसे से चर्चा चल रही थी इससे जिले वासियों मे असमंजस की स्थिति बन गई थी तथा सांची को रायसेन से अलग न करने को लेकर रायसेन मे सांची बचाओ समिति भी बन चुकी थी एवं धरना आदि भी किए जा रहे थे ।आज रायसेन मे पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य अतिथियों की उपस्थित मे मुख्यमंत्री ने अपने संज्ञान में आते ही स्पष्ट रूप से घोषणा कर दी कि सांची जहाँ था वहीं रहेगा केवल जिलों का परिसीमन होगा ।सांची को रायसेन से कोई अलग नहीं कर सकता जनता जैसा चाहेगी वैसा ही होगा ।मुख्यमंत्री द्वारा सांची के मामले में स्पष्ट करते हुए सांची को विदिशा मे शामिल करने की चर्चा पर पूरी तरह विराम लगा दिया है इससे लोगों मे खुशी का माहौल बन गया है ।तथा लंबे समय से चल रही सांची की चर्चा पर विराम लग गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811