Let’s travel together.

बस्ती में संचालित मीट दुकाने हटाई, आवंटित दुकानों में ही दुकानें संचालन के निर्देश

0 48

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले के गैरतगंज नगर परिषद द्वारा बीच बस्ती के बीचों बीच मीट मांसाहार की दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की है। नप अमले ने दुकानों से सामान ज़ब्ती की कार्रवाई के साथ आवंटित स्थान पर दुकानें संचालित करने के कड़े निर्देश भी दिए है।


बीते कुछ दिनों पूर्व नगर परिषद द्वारा मुख्य बाजारों में संचालित सभी प्रकार की मांसाहार मीट दुकानों को विस्थापित करने की कार्यवाही की गई थी। इसके लिए वार्ड 7 के पास खाली पड़ी शासकीय भूमि पर दुकानों के शेड तैयार कर दुकानदारों को दुकानें आवंटित की थी। इस पूरी कार्यवाही के बाद भी इन दुकानदारों द्वारा बस्ती के बीचों बीच घरों से दुकानें संचालित की जा रही थी। शिकायत मिलने पर सीएमओ निसार उददीन ने नप एवं पुलिस अमले के साथ पहुंचकर दुकानदारों पर कार्रवाई की। तथा समान को जब्त भी किया। सीएमओ ने दुकानदारों को आवंटित स्थान पर दुकानें संचालित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बस्ती में आकर दुकानें फिर संचालित हुई तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जावेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811