सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
रायसेन। जिले की ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में शनिवार को कलश यात्रा के साथ सप्तदिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हो गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर चल समारोह के साथ विद्वानों की शोभायात्रा निकाली।
कथा का आयोजन चौरसिया परिवार द्वारा दिवंगत देवीप्रसाद चौरसिया एवं यशोदा देवी चौरसिया की स्मृति में कराया जा रहा है। सप्तदिवसीय कथा का आयोजन 22 फ़रवरी तक चलेगा। कथा के पहले दिन कलश यात्रा एवं विद्वानों की शोभायात्रा के साथ प्रारंभ किया। इस मौके पर निकाला गया चल समारोह गढ़ी के रामजानकी मंदिर से प्रारंभ होकर गढ़ी के मुख्य मार्गो से निकाला गया।

शोभायात्रा में कथावाचक विद्वान नोएडा से आये आचार्य पंडित कृष्ण दत्त मिश्र एवं महावली खोह मंदिर के महंत 1008 रामदास जी महाराज एवं खेड़ा पति श्री नारायण प्रसाद चौबे विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं, कन्याओ द्वारा अपने सिर पर कलश रखकर शामिल रही। वही कथा के मुख्य यजमान नीरज चौरसिया पंडा द्वारा सिर पर भागवत ग्रंथ रखकर शामिल रहे। शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैयद मसूद अली पटेल ने शाल श्रीफल भेंट कर विद्वानों का स्वागत किया।