Let’s travel together.

कथा से पूर्व निकाली भव्य कलशयात्रा

0 165

शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन

नगर के त्रिवेणी आश्रम स्थित मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्री राम महायज्ञ  30 मार्च से 5 अप्रेल तक आयोजन किया जा रहा है।
रविवार को कथा के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नया सब स्टैंड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूजा अर्चना के पश्चात प्रारंभ हुई। जिसमें सबसे आगे हाथों में धर्मध्वजा लिए युवक चल रहे थे। वहीं ढ़ोल- नगाड़े और डीजे की धुन पर नाच गा रहे थे। महिलाएं सिर कलश लेकर पैदल चल रही थी जिनके पीछे कथा वाचक पं. नवीन बिहारी महाराज एवं यजमान अपने सिर पर व्यासपीठ रखे हुए थे और साथ में सैकड़ों लोग भजन कीर्तन कर गाते चल रहे थे।

कलशयात्रा का सेन समाज, कामधेनु सेवा समिति, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जगह- जगह पर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। धूम- धाम और गाजे बाजे के साथ कलशयात्रा भोपाल रोड स्थित त्रिवेणी आश्रम मंदिर पहुंचेगी जहां यात्रा का समापन किया गया। जहां पर क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल भी कलशयात्रा में शामिल हुए और पूजा अर्चना की एवं कथा वाचक से आशीर्वाद लिया।
संगीतमय कथा का वाचन *पं. नवीन बिहारी महाराज* सांवरे सरकार गौपीठ सुर्खी जिला सागर के द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। किया जाएगा। एवं श्री राम महायज्ञ पं. अंकित तिवारी महाराज के सानिध्य में यज्ञाचार्यो की उपस्थिति में सुवह 8 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र पटेल, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, हिउस अध्यक्ष संतोष राय, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, संतोष कण्डया, मलखान सिंह जाट, रविन्द्र रब्बू पटेल, बसंत शर्मा, नवलकिशोर बब्लू यादव, संजय राय, राकेश श्रीवास, संजय सोलंकी, कमल साहू, जितेन्द्र तोमर, संदीप यादव, गुलाब रजक, ओमकार यादव, राजीव दुबे, रवि राज, अरविंद साहू, पवन दुबे, सत्यजीत दुबे, नीरज यादव, प्रदीप सोनी सहित सैकड़ों लोग सामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811