Let’s travel together.

प्रधानमंत्री श्री मोदी की सोच के अनुरूप लोगों की समस्याओं को सुनने, जनता के पास जा रही है सरकार- ज्योतिरादित्य सिंधिया

0 56

-केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस में जन समस्या निवारण शिविर में सुनी लोगों की समस्याएं

– कई लोगों को तुरंत शिविर में ही पट्टा, जाति प्रमाण पत्र, फौंती आमंत्रण और बीपीएल राशन कार्ड प्रदान किए गए

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान कोलारस में जन समस्या निवारण शिविर में भाग लिया। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने दौरे के दौरान कोलारस में जन समस्या निवारण शिविर में लोगों की समस्या स्वयं सुनी और उनका निराकरण करवाया। इस दौरान इस जन समस्या निवारण शिविर में 1846 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से मौके पर ही 542 का निराकरण किया गया।
इस जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे यहां पर काउंटर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई और उनका निराकरण किया गया। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने स्वयं कई आवेदन लेकर लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर उनका निराकरण कराया। इस जन समस्या निवारण शिविर में पीएम आवास, पट्टा वितरण, जाति प्रमाण पत्र, नामांतरण, बीपीएल राशन कार्ड जैसी समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। इसके अलावा दिव्यांगजनों को विकलांग सर्टिफिकेट और ट्राई साइकिल भी मौके पर ही उनके आवेदन अनुरूप उनकी समस्या का समाधान करते हुए दी गई।
इस जन समस्या निवारण शिविर के बारे में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है कि जनता सरकार के पास न जाए बल्कि जनता की समस्याएं सुनने और उसे हल करने के लिए सरकार जनता के पास पहुंचे उसी के अनुरूप यह जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि लोगों की जमीनी समस्याएं हल हों। श्री सिंधिया ने कहा कि मैं बड़ी-बड़ी योजना क्षेत्र में ला रहा हूं इसके अलावा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं जल्द हल हो इसका लाभ दिलाने के लिए इस तरह के जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811