सुरेंद्र जैन रायपुर
जन तंत्र में जनता ही सर्वोपरि है और जनता को ही अपने बीच का अच्छा व्यक्ति जनप्रतिनिधि के रूप में चुनने का अधिकार है इसलिए जनतंत्र में प्रत्येक मतदाता को अपने अमूल्य मत का सदुपयोग सर्वप्रथम करना चाहिए जिस दिन मतदान पर्व हो उस दिन भले लाख काम छूट जाएं लेकिन मतदान करने अवश्य जाएं निकाय चुनाव में तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान कर यही शुभ संदेश सभी मतदाता भाइयों बहिनों बुजुर्गो को दिया है।
निकाय चुनावों के लिए आज सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण माहौल में हो रहा है।82 वर्षीय वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा उनके सुपुत्र 53वर्षीय पंकज शर्मा और पंकज शर्मा के सुपुत्र मानस शर्मा इन तीन पीढ़ियों ने निकाय चुनाव में सुबह 10 बजे वार्ड नं 32 के केंद्र क्रमांक 14 विंध्या निकेतन स्कूल अवंती विहार में मतदान किया
अपनी तीन पीढ़ियों के साथ मतदान उपरांत 82वर्षीय वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने प्रत्येक मतदाता से मतदान के इस महापर्व में अपने अमूल्य मत का दान करने की अपील की उन्होंने कहा कि पांच साल में एक बार ही यह अवसर मिलता है कि हम अपने क्षेत्र के लिए योग्य उम्मीदवार को चुनें
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post