रायसेन। भारतीय जनता पार्टी जिला रायसेन की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 10 फरवरी सोमवार को दोपहर 12:30 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में संपन्न होगी, जिसमें संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी।
बैठक में जिला प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, विधायक श्री डॉ. प्रभूराम चौधरी एवं विधायक श्री सुरेंद्र पटवा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और संगठन को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
अपेक्षित श्रेणी जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य, मंडल अध्यक्ष गण, जिला पदाधिकारी गण, जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री आदि शामिल है।
न्यूज़ सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन