-जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने दिल्ली जीत की खुशी में वटवाई मिठाई, -कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी चलाई
सी एल गौर रायसेन
देश की राजधानी नई दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने के पश्चात जहां पूरे देश में दिल्ली जीत का जश्न मनाया जा रहा है इसी क्रम में शनिवार को जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जमकर आतिशबाजी चलाई एवं मिठाई बताकर खुशी मनाई गई इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में अति उत्साह देखा जा रहा था।

इस मौके पर दिल्ली में भाजपा की जीत के बारे में मीडिया से चर्चा करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में हमारी बीजेपी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है और वहां के देव तुल्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का फल है कि दिल्ली में भाजपा का परचम फहराया है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आप पार्टी के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे नेता चुनाव हार गए हैं, दिल्ली में इस बार आप पार्टी का पूरी तरह से सफाया हो गया है। श्री शर्मा ने भाजपा की प्रचंड जीत पर दिल्ली भाजपा इकाई के समस्त पदाधिकारीयो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने भी दिल्ली में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश तोमर, बृजेश चतुर्वेदी, राजेश पंथी, नगर अध्यक्ष आदित्य शर्मा, राजेंद्र सिंह बघेल, वीरेंद्र बघेल, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया प्रभारी सी एल गौर, विकास शर्मा, देवेंद्र यादव,वरुण खत्री, आनंद चौरसिया, अशोक सोनी,शुभम उपाध्याय, राकेश मालवीय, राजकुमार, सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर दिल्ली जीत की खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का जश्न मनाया गया।