Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि

0 39

सतना।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल पुराना पावर हाउस मैदान सतना में श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विद्यासागर महाराज की पावन स्मृतियों को नमन किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विद्यासागर महाराज के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर चर्चा की और समाज में उनकी शिक्षाओं के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने जनमानस से महाराज जी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। महापौर सतना श्री योगेश ताम्रकार स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सतना में आचार्य श्री के प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव में हुए शामिल,गौ-सेवा एम्बुलेंस का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल गुरूवार को सतना जिले के प्रवास के दौरान पुराना पावर हाउस मैदान में श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज के प्रथम समाधि महाप्राण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए एवं उनकी स्मृतियों को नमन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का सानिध्य साक्षात ईश्वर के स्वरूप में दर्शन की अनुभूति दिलाती है। पूरे देश के लोगों की श्रद्धा उनके प्रति रही है। आचार्य का जीवन त्याग की पराकाष्ठा और साधना की परिसीमा से कहीं बढकर रहा है। उन्होंने कहा कि इतने त्याग के बाद भी तन समर्पित, मन समर्पित और ये जीवन समर्पित त्याग की भावना के साथ गौ-सेवा और गौ-वंश संरक्षण के अलावा अनेक पाठशालायें, अस्पताल एवं मानवता की सेवा के अनेक संस्थान समाज को दिये। उन्होंने कहा कि त्याग में बडी ताकत होती है। वास्तव में बडा तो वही होता है जो त्यागी है और जो साधक है, धर्म अध्यात्म के आधार पर सिर्फ चलने का काम करता है बल्कि इसी मार्ग पर समाज को चलाने की ताकत रखता है। पूज्यनीय विद्यासागर महाराज जी ने 24 तीर्थंकर के रूप में इस देश और समाज को बहुत कुछ समर्पित किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करना और गांव में कुटीर उद्योग स्थापित करना महाराज जी की एक पहल थी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में सुख और शांति लानी है तो गौमाता को प्रसन्न रखना होगा। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने गौसेवा हेतु दयोदय गौशाला द्वारा घायल, बीमार गौवंश के लिए संचालित गौ-वंश एम्बुलेंस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, महापौर योगेश ताम्रकार, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय, चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मां कर्मा जयंती पर सुल्तानगंज में सियासी एकता की झलक, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह और विधायक देवेंद्र पटेल एक मंच पर     |     खेतों में खडी फसलों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण क्षेत्र मे बिजली व्यवस्थानिर्धारित      |     इफको-एमसी ने निः शुल्क स्वास्थ्य सिविर लगाकर बाटे सहायक उपकरण     |     विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक     |     परिवहन कल्याण संघ ने दी 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी     |     छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए रुद्राभिषेक     |     चरोदा IDBI शाखा में FD घोटाला,दो दर्जन जमाकर्ताओं के ~₹1.3 करोड़ फँसे     |     कर्मा देवी जयंती पर निकला भव्य जुलूस, जगह-जगह पुष्प वर्षा     |     गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811