Let’s travel together.

आईडीबीआई बैंक ने छात्र-छात्राओं को लिए दिए वाटर कूलर, पंखे, और अन्य सामग्री

0 48

– जिला उत्कृष्ट विद्यालय संस्था के प्राचार्य को सौंपी सामग्री

– स्कूली बच्चों को स्वच्छ शीतल जल और ठंडी हवा उपलब्ध कराना उद्देश्य

रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित आईडीबीआई बैंक द्वारा जिला उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी सामग्री भेंट की गई है। इस उपयोगी सामग्री में आईडीबीआई बैंक शाखा शिवपुरी द्वारा आगामी गर्मियों को देखते हुए छात्र-छात्राओं के लिए वाटर कूलर, पंखे और कूलर दिए गए हैं।
आईडीबीआई बैंक शाखा प्रबंधक विपिन श्रीवास्तव और सहायक प्रबंधक सुरेश पटेल एवं शुभम जैन ने बताया कि बैंक के द्वारा सीएसआर फंड कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फंडिंग के माध्यम से उत्कृष्ट विद्यालय संस्था के प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव और उनके अन्य स्कूल शिक्षकगण व स्टाफ की मौजूदगी में यह सामग्री भेंट की। इस सामग्री में जिला उत्कृष्ट विद्यालय को एक वाटर कूलर, 11 कूलर और 15 पंखे दिए गए हैं। आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी गर्मियों को देखते हुए छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ शीतल जल और ठंडी हवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंक के द्वारा छात्र हित में यह सामग्री दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811