Let’s travel together.

साइबर क्राइम के खतरों से लोगों को जागृत करने पुलिस ने निकाली रैली

0 31

एसपी पब्लिक स्कूल में पहुंचकर भी छात्र छात्राओं को किया जागृत

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में साइबर क्राइम के खतरों से लोगों को जागृत करने के लिए थाना प्रभारी राजीव उईके के मार्गदर्शन में पुलिस ने नगर रक्षा समिति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर थाना परिसर रैली शुरू की जो नया बस स्टैंड, गर्ल्स स्कूल रोड, गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड से होते हुए एचपी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंची वहां पर छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ पढ़ाई के लिए करने आदि के बारे में जागृत किया गया इसके बाद रैली थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।
रैली में माइक के माध्यम से समझाया गया कि किसी भी व्यक्ति को मोबाइल पर कोई भी गुप्त जानकारी नहीं दें लोन एप का उपयोग करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें मोबाइल पर आ रही लाटरी या इनामी किसी भी लिंक को ओपन नहीं करें, मोबाइल का डाटा फ्री में मिल रहा है ऐसी भी लिंक ओपन नहीं की जाए इस बात का ध्यान रखने की समझाइश दी गई।
रैली में उपनिरीक्षक वीरेंद्र विश्वकर्मा एएसआई हरिओम चौबे सहित नगर रक्षा समिति सदस्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि साथ थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811