Let’s travel together.

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

0 27

-उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट

-रीवा में 10 करोड़ 33 लाख रुपये लागत के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्वीकृति के लिये किया अनुरोध

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में रीवा में एक भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया है, जहां दूरस्थ और पिछड़े क्षेत्रों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र के जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों से उभर रही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया से विंध्य क्षेत्र के खिलाड़ियों के विकास के लिए रीवा में 10 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने के लिये अनुरोध किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान और खेल के माध्यम से युवाओं के समग्र विकास की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक के निर्माण से विंध्य क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया ने सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। रीवा के सांसद श्री जनार्दन मिश्र और सीधी के सांसद डॉ. राजेश मिश्र भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     तरावीह पढ़ने मस्जिद गये,चोर घर का ताला तोड़ ले गये दो रायफल,पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार     |     एन एच 12 की प्री होली सेलिब्रेशन में रैंपवॉक, गुलाल व फूलों की होली संपन्न     |     ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड और ड्राइवर आयोग के गठन की मांग उठी     |     सीहोर की जनता से माफी मांगे राजीव गुजराती,कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बयान पर भाजपा का पलटवार     |     होली के बाद ठाकुर बाबा के स्थान पर होता है राई नृत्य,जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचते हैं ग्रामीण     |     हाट बाजार में सजने लगी रंग बिरंगी कलर की दुकान, बिकने लगी पिचकारी     |     ग्राम पंचायत नरखेड़ा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत 12 मार्च को सामूहिक विवाह सम्मेलन     |     नो स्मोकिंग डे: स्वस्थ जीवन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम- डॉ. हर्ष विभोर भारती      |     पीजी गवर्नमेंट कॉलेज में फेयरवेल और होली मिलन समारोह!     |     24 और 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के संबंध में प्रदर्शन एवं नारेबाजी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811