Let’s travel together.

दूषित पानी निकासी की हुई व्यवस्था, जल्द होगा स्थाई समाधान

0 171

नप ने चलाया अभियान वार्डवासियों ने ली राहत की सांस

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के गैरतगंज नगर के वार्ड 8 में वर्षो पुराने गंदगी के साम्राज्य को हटाने की मुहिम नगर परिषद द्वारा शुरू कर दी है। गुरुवार को इस क्षेत्र से दूषित पानी निकासी की व्यवस्था नप प्रशासन द्वारा की गई। तथा यहां स्थाई समाधान की व्यवस्था की योजना भी नप प्रशासन द्वारा बनाई का रही है।
बीते कई वर्षों से नगर के बीचों बीच वार्ड नं 8 में गंदगी का साम्राज्य एक बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। जिसके चलते यहां की निवासी परेशान है। यह क्षेत्र बारह माह गंदे पानी से सराबोर रहता है खासतौर पर बारिश के मौसम में वार्डवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके हल के लिए लंबे समय से वार्डवासी लामबंद थे। तथा नप प्रशासन से इसके हल की मांग की जा रही थी। वार्डवासियों की समस्याओं को ध्यान के रखते हुए गुरुवार को नप प्रशासन ने इसके हल के प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक दौर में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनाई गई। जिससे होता हुआ गंदा पानी निकलना शुरू हुआ। नप के कार्य प्रारंभ करने के बाद वार्डवासियों ने राहत की सांस ली। वही नप के कार्यवाहक सीएमओ निसार उददीन ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए अभी कच्ची नाली बनाकर पानी निकाला जा रहा है जल्द ही वार्ड को गंदगी मुक्त करने के लिए स्थाई हल निकाले जाएंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811