पर्वतारोही अंजना यादव ने पहाड़ों की चोटियों के वाद विश्व धरोहरो पर झंडा फहरा कर दिया बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ का संदेश
रायसेन। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अंजना यादव ने जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध धरोहर भीम बेठिका , भोजपुर तथा बौद्ध स्तूप सांची तथा रायसेन किले की ऊंचाइयों पर झण्डा फहराया कर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश देश तथा प्रदेश के नागरिकों दिया।
गौरतलब है कि रायसेन जिले के सेमरी दीवानगंज सांची की बेटी अंजना यादव ने साहस का परिचय देते हुए कई बार अंतर्राष्ट्रीय चोटियों पर भारतीय तिरंगा फहराया है ,यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रोस ,ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोस्ज़ुसुको।

अंजना यादव जिले की पहली महिला है जिन्होने पर्वता रोहन कर ऐतिहासिक धरोहर पर भारतीय तिरंगा फहराया कर बेटियों को सशक्त बनने के लिए ये कारनामा किया
शासकीय कन्या महाविद्यालय स्थित प्रांगण में 26 जनवरी के जिला स्तरीय प्रोग्राम में महिला बाल विकास द्वारा लगाई गई सशक्त महिला झांकी में अंजना यादव के स्टैचू पी लगाया तथा स्वयं अंजना यादव ने इस झाँकी पर खड़े होकर बेटियों के सशक्त और जागरूक होने का संदेश दिया।

अंजना यादव ने बताया कि बिटिया किसी प्रकार से कमजोर नही है उन्हे सही शिक्षा और सभी मार्गदर्शन मिले तो वो देश प्रदेश का नाम विश्व में प्रसिद्ध कर सकती हैं