साँची रायसेन। साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के उपरांत माननीय राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू द्वारा विशिष्ट अतिथियों के लिए आयोजित ‘ऐट होम’ समारोह में पालि भाषा के विशिष्ट विद्वान के रूप में सम्मिलित हुए।
राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में आयोजित इस समारोह में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट सहयोगी, तीनों सेनाओं के अधिकारी, विभिन्न दूतावासों के प्रतिनिधि, विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिक, लोक नृतक एवं संगीतज्ञ एवं विशिष्ट शिक्षाविद समेत कई गणमान्य अतिथि सम्मिलित हुए। कुलगुरु प्रो वैद्यनाथ लाभ ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ सौजन्य भेंट में उन्हें साँची विश्वविद्यालय की प्रगति से अवगत भी कराया।
ऐट होम कार्यक्रम में ही कुलगुरु प्रो लाभ ने भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष डॉ चमूकृष्ण शास्त्री, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास बरखेड़ी, केन्द्रीय उच्च शिक्षा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष प्रो कपिल कपूर, नवनालंदा महाविहार के कुलपति प्रो सिद्धार्थ सिंह प्रभृति विद्वानों के साथ वार्ता के क्रम में कुलगुरु ने साँची विश्वविद्यालय के अध्ययन-अध्यापन तथा शोध में प्रगति की चर्चा की।
प्रो. लाभ भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित पालि विकास समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होने पालि भाषा के संरक्षण एवं विकास के लिए काफी कार्य किया है। प्रो. लाभ इससे पूर्व महांचूला लॉन्ग कॉर्न राजविद्यालय यूनिवर्सिटी थाइलैंड द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय परियोजना कॉमन बुद्धिस्ट टेक्स्ट के संपादक मंडल में भारतवर्ष के एकमात्र प्रतिनिधि रहे। अखिल भारतीय स्तर पर इंडियन सोसाइटी फॉर बुद्धिस्ट स्टडीज़ के संस्थापक सचिव के रूप में 18 वर्ष तक प्रो. लाभ ने अपनी सेवाएं दीं। अब वे इस संस्था के उपाध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post