Let’s travel together.

वात्सल्य गृह को प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

0 108

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

अनाथ बेसहारा बच्चों के पुनर्वास के साथ उनकी शिक्षा और पारिवारिक लालन पालन के लिए आज मंगलम द्वारा संचालित वात्सल्य गृह को प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। मंगलम की ओर से कोषाध्यक्ष दीपक गोयल, संचालक राजीव श्रीवास्तव, श्रीमती रेणु सांखला एवं मनीषा कृष्णानी ने प्रभारी मंत्री से यह सम्मान संयुक्त रूप से ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि मंगलम द्वारा महिला बाल विकास के अधीन संचालित इस बाल गृह में शिवपुरी सहित आसपास के जिलों के अनाथ एवं सरंक्षण के जरूरतमंद बच्चों को रखा जाता है। गृह की मेंटर श्रीमती रेणु सांखला के मार्गदर्शन में करीब दर्जन भर जनजाति समाज के बच्चों को नशे की गिरफ्त से बाहर निकाल कर औपचारिक एवं अनोपचारिक शिक्षा के साथ जोड़ने का काम किया गया है। राष्ट्रीय बाल आयोग,राज्य बाल आयोग एवं विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने इस प्रयास को।सराहा है।इससे पूर्व 15 अगस्त के शासकीय कार्यक्रम में पिछले साल इन्ही बच्चों ने समूह प्रस्तुति में पहला स्थान हासिल किया था जिसे देखकर प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने वात्सल्य गृह पहुँचकर बच्चों एवं मंगलम प्रबन्धन से मुलाकात की थी और अपनी ओर से नकद पुरस्कार प्रदान किया था।संस्था सचिव राजेन्द्र मजेजी के अनुसार वर्तमान में 20 बच्चों को इस गृह में आश्रय प्रदान किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811