आबकारी वृत्त ओबेदुल्लागंज और सतलापुर थाना पुलिस अवैध शराब के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही,बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त
ओबेदुल्लागंज रायसेन। आबकारी वृत्त ओबेदुल्लागंज एवं थाना सतलापुर की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा मंडीदीप सतलापुर स्थित कल के ढाबा पर दबिश दी गयी जिसमे 16 पेटी अवैध शराब मिली है या शराब ड्राई डे पर खपाने के लिए लाई गई थी मोके पर ढाबे मैं नोट गिनने की मशीन और संदिग्ध वी आई पी रूम मिला है कार्यवाही से शराब का अवैध व्यवसाय करने वालो मैं हड़कंप है
सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय ने बताया कि आबकारी अमला 26 जनवरी को सक्रिय रहेगा मदिरा का उपभोग परिवहन विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ।