Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हॉस्पिटल में 96 स्लाइस सीमेन्स सीटी स्कैन का किया शुभारंभ

0 47

प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं और उच्च स्तर की शिक्षा विकास का मूल लक्ष्य -उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

रीवा।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं तथा उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराना ही विकास का मूल लक्ष्य है। आयुष्मान भारत योजना देश के नागरिकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज देश के 55 करोड़ से अधिक नागरिकों को इस योजना के माध्यम से शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस योजना का विस्तार करते हुए देश के 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक को सम्मिलित किया है। अब देश के 6.5 करोड़ 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने देश के गरीब से गरीब व्यक्ति की पहुंच उत्कृष्ट निजी चिकित्सालयों तक सहज कर दी है। इससे निजी क्षेत्र के चिकित्सालयों को भी लाभ प्राप्त हो रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सीधी हास्पिटल में 96 स्लाइस साीमेन्स सीटी स्कैन एवं नेचुरापैथी का शुभारंभ किया। उन्होने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीधी हास्पिटल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में 35 हजार नए पदों की भर्ती होगी जिसमें 3 हजार चिकित्सक एवं 3 हजार पैरामेडिकल स्टाफ सम्मिलित हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला चिकित्सालयों के साथ-साथ विकासखण्ड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। विकासखण्ड स्तर पर सर्वसुविधा युक्त डॉक्टर कालोनी बनाई जावेगी जिसका लाभ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ चिकित्सकों को मिलेगा। विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जिला चिकित्सालय में दबाव कम होगा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विकास के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में पूरे विन्ध्य क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। हमारा भविष्य स्वर्णिम है। सीधी जिला इस विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जून 2025 तक रेवांचल रीवा नहीं बल्कि सीधी तक आएगी। सीधी-सिंगरौली 4 लेन हाइवे का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है। रेल एवं रोड कनेक्टिविटी बढ़ने से सीधी विकास की रफ्तार पकड़ेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी कहते थे कि विकास करना है तो धरती से दौलत पैदा करनी होगी। सिंचाई सुविधाओं में विस्तार के लिए नदी जोड़ो का जो सपना अटल जी ने देखा था उसे हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी पूरा कर रहे हैं। सीतापुर हनुमना माइक्रो इरिगेशन तथा गोंड परियोजना से जिले में नहरों का जाल बिछेगा जिससे 86 हजार हेक्टेयर सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। किसानों की क्रय शक्ति बढ़ेगी जिससे क्षेत्र का उत्तरोत्तर विकास होगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब हमें तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए प्रयास करना होगा। विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811