Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सेहरिश ने हायर सेकेंडरी स्कूल में 90 प्रतिशत अंक लाकर मुस्लिम समाज का नाम किया रोशन

0 575

-सलामतपुर क्षेत्र के लोगों ने बधाई देकर किया सम्मानित
-70 साल में पहली बार कक्षा 10 में मुस्लिम छात्रा ने हासिल किए 90 प्रतिशत अंक

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
कहते हैं कि कुछ करने के लिए उम्र और तर्जुबे से ज्यादा जज्बे की जरूरत होती है। अगर आपके अंदर किसी काम को करने का जज्बा है तो आप कठिन से कठिन कार्य भी सफलतापूर्वक कर सकते हैं और दूसरों के लिए मिसाल बन सकते हैं। कुछ ऐसा ही कारनामा करते हुए सांची जनपद के दीवानगंज हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाली सेहरिश खान ने ना सिर्फ परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि उसने सलामतपुर व दीवानगंज क्षेत्र के पूरे मुस्लिम समाज का नाम रोशन किया है। दीवानगंज हायर सेकेंडरी स्कूल में 1962 से आज तक किसी भी मुस्लिम लड़की ने दसवीं क्लास में नब्बे परसेंट अंक लाकर फर्स्ट डिवीजन से पास नहीं किया था। लगभग 70 साल बाद दीवानगंज की सेहरिश खान ने यह कारनामा कर कर दिखाया है। मुस्लिम समाज के लिए एक प्रेरणा बनकर सामने आई है। वही सेहरिश खान ने बताया कि उसके पिताजी का स्वर्गवास हो गया है। उनकी पिताजी की तमन्ना थी कि उनकी बेटी डॉक्टर बने पिताजी की तमन्ना को अपना लक्ष्य बनाया मेहनत कर सफलता हासिल की। उनका कहना है कि आगे डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसके लिए जी तोड़ मेहनत करने के लिए तैयार हैं। और बताया कि टीचर और परिवार का काफी सहयोग मिला है। सेहरिश के पिता नहीं हैं उनके भाई राशिद खान ने ही उनकी परवरिश की है राशिद खान अपने बड़े पापा के लड़के की दुकान पर काम करते हैं। राशिद ने अपनी बहन को पढ़ाने के लिए जी तोड़ मेहनत की बड़े भाई का फर्ज निभाया है। सेहरिश की इस उपलब्धि पर सलामतपुर, सांची, दीवानगंज सहित आसपास क्षेत्र के मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। सलामतपुर क्षेत्र के बबलू पठान, नीरज जैन बंटी भैया, तुलसीराम मेहरा, मकसूद मंसूरी, उपसरपंच हमजा जाफरी, साजिद खान, आसिफ मंसूरी, ओबेस मंसूरी ने सेहरिश को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इनका कहना है।
मेरी इस कामयाबी के पीछे स्कूल के प्रिंसिपल टीडी मेश्राम और शिक्षक एमएल अहिरवार व मेरे परिवार का विशेष सहयोग रहा है। में प्रतिदिन सुबह 4 बजे उठकर पढ़ाई करती थी। मेने प्रतिदिन 8 घंटे तक लगातार पढ़ाई की है। में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हूं।
सेहरिश खान, छात्रा दीवानगंज।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811