शरद शर्मा बेगमगंज,रायसेन
वन परिक्षेत्र मढ़िया बीबी गऊ घाटी के बीट पर “हम है बदलाव” थीम पर अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया! जिसमें हाई स्कूल सुमेर और उमरखोह के 120 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के द्वारा वनों और वन्य प्राणियों के प्रति हमारी क्या भूमिका है, छात्र छात्राओं को समझाया गया। कार्यक्रम में बच्चों को जंगल भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें वनों के महत्व, वन्यजीवों की जानकारी और पर्यावरण से जुड़ी अहम बातें सिखाई गईं! इसके साथ ही, निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी जैसी रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में एसडीएम सौरभ मिश्रा, तहसीलदार एस आर देशमुख, सीईओ आशीष जोशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी अरविंद अहिरवार, डिप्टी रेंजर एस एल डाबर, वनपाल प्रदीप लोधी, नीलेश शिल्पी, हेमराज कोली, विजय ठाकुर, वनरक्षक सद्दाम खान, विकास साहू, प्रताप सिंह ग्रेवाल, शरद शर्मा, संजीव शर्मा, कमलेश शर्मा, मुकेश चौरसिया, नीरज राठौर, अन्य सहयोगी दल व
शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।