Let’s travel together.

ग्राम पंचायत दीवानगंज में@2047 विजन तैयार किए जाने संबंधी बैठक सम्पन्न

0 73

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

@2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किए जाने के संबंध में एसडीओ पीआईयू अनुराग यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्राम पंचायत दीवानगंज में बैठक आयोजित की गई। जिसमें शासन द्वारा प्रदेश के सर्वांगीण और समावेशी विकास की दिशा में अग्रसर होने एवं वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश को भी विकसित राज्य बनाने के उद्देश्य से @2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किए जा रहे हैं।
बता दें कि@2047 विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया जाना है। निर्धारित सेक्टर्स में शामिल विभागों के अधिकारी पूरी गंभीरता के साथ चर्चा कर ठोस और व्यवहारिक विचारों को शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।
ग्राम पंचायत स्तर पर भी जनसंवाद, सूक्ष्म स्तरीय चर्चा आयोजित की जा रही है। जिनमें जनप्रतिनिधियों, महिलाओं, युवाओं, किसानों, उद्योगों से जुड़े लोगों तथा नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रमों में @2047 विजन के लिए सुझाव, आर्थिक विकास और रोजगार अवसरों के लिए प्राथमिकता क्षेत्र में सुझाव, नारी सशक्तिकरण महिलाओं के लिए, किसान कल्याण के लिए, युवाओं के लिए, जनजातीय विकास के लिए प्राथमिकताएं, फोसक क्षेत्र एवं पहल/परियोजनाओं के संबंध में सुझाव लिए जा रहे हैं। ग्रामीण अपने सुझाव भी दे रहे हैं जिससे गांव का भी विकास हो सके। बैठक में एसडीओ पीआईयू अनुराग यादव , मंगल सिंह सचिव राम प्रसाद मालवीय, उप सरपंच शमीम खान, पटवारी सुरेश शर्मा, मुकेश साहू ,मनोज अहिरवार, दीपक साहू राजश्री शाक्य, गीता नायक सहित गांव की महिलाओं सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811