Let’s travel together.

जन कल्याण शिविर में 104 आवेदन आये जिनमें से 96 का मौके पर निराकरण, 8 लंबित 

0 53

 
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली कई पंचायतो में जन कल्याण शिविर का आयोजन अलग-अलग दिन किया जा रहा है। ताकि ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसी योजना के तहत ग्राम पंचायत अंबाडी में सोमवार और मंगलवार को जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ देने के लिए आवेदन लिए गए। ग्रामीणों ने दो दिनों में कुल 104 आवेदन मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में दिए। 104 आवेदनों में से 96 का मौके पर निराकरण कर दिया गया है जबकि 8 आवेदन लंबित हैं। दीवानगंज क्षेत्र के आसपास की कई पंचायत में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तेज शिविर का आयोजन किया गया जा रहा है। इन शिविरों में शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन भरवाकर उन्हें हितलाभ का वितरण किया जा रहा है। सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्‍य आधारित योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए 11 दिसम्‍बर से 26 जनवरी, 2025 तक मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान संचालित किया जाएगा। शिविर में ग्राम पंचायत अंबाडी के सरपंच कुंती रमेश कुमार अहिरवार, सचिव लीला किशन अहिरवार सहसचिव पंकज बेदी, हरिओम साहू, शाहिद विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811