Let’s travel together.

रायसेन जिले के सिलवानी में 18 करोड़ की राहत राशि वितरण में घोटाला

0 479

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने दिया ज्ञापन

रायसेन । जिले के सिलवानी में 18 करोड़ राशि की राहत राशि वितरण में किये गये घोटाले की जांच को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने ज्ञापन दिया।
वर्ष 2020-21 में कीट व्याधी, ओलावृष्टि, किसानो की फसलो के हुये नुकसान को लेकर राहत राशि वितरण में किये गये घोटाले की जांच की मांग को लेकर नगर के बजरंग चौराहे पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन में उल्लेख किया है कि वर्ष 2020-21 में कीट व्याधी, ओलावृष्टि, किसानो की फसलो के हुये नुकसान को लेकर सरकार द्वारा लगभग 18 करोड की राशि स्वीकृत कर किसानो को राशि वितरण किया जाना थी लेकिन पटवारी शशांक दुबे एवं अन्य पटवारियो द्वारा बड़े पैमाने पर किसानो को मिलने वाली राहत राशि में घोटाला किया गया है किसानो के कुछ सूचियों में नाम सही लिखे है, कुछ सूचियों में नाम, रकवा तथा ग्राम सही लिखे है लेकिन खाता नम्बर एवं आई.एफ.सी. कोड अन्य लोगो के है जो इस तहसील के निवासी नहीं है, वही दूसरी ओर कुछ किसानो के फर्जी नाम राहत राशि सूची में जोड़कर अनेको बैंको के खातो में किसानो को मिलने वाली राहत राशि डालकर, पटवारी एवं अधिकारीयो से सांठ-गांठ करके मिली भगत से लगभग 10 करोड़ का घोटाला किया गया है।

प्रवक्ता श्री शिवकुमार रघुवंशी ने बताया कि कुछ किसानो को राहत राशि तो मिली है परन्तु पूरी राशि किसानो को नहीं मिली है। पटवारियो के साथ पूर्व में सिलवानी ट्रेजरी प्रभारी चंद्रभानसिंह राजपूत की भूमिका भी संदिग्ध है। पटवारी.हल्का जुनिया, नीगरी, बम्हौरी-वर्धा, आदि सहित अन्य हल्को में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार करके घोटला किया गया है। इन सभी की राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय टीम गठित कर एक सप्ताह के अंदर जांच कराकर, जांच में दोषी पाये जाने पर कर्मचारी एवं अधिकारीयों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की जावे। निष्पक्ष जांच न होने की दशा में अन्यथा किसान संघ इस मामले को लेकर प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने को बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जबावदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811