Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला :: श्री राम सीता विवाह प्रसंग की अति सुंदर प्रस्तुति

0 91

सजाए गए मंडप में लिए सात फेरे, पैर पखारने दर्शकों की जुटी भीड़

सी एल गौर रायसेन

ऐतिहासिक रामलीला मेला के चलते शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनकपुर में श्री राम सीता विवाह की अति सुंदर प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की गई । प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार भगवान राम की बारात जैसे ही राजा जनक जी के दरबार में पहुंचती है वैसे ही जनकपुर में खुशियां मनाई जाती हैं जनक जी की ओर से राम बारात का भव्य स्वागत किया जाता है स्वागत

सत्कार के पश्चात सजाए गए आकर्षक मंडप में राम सीता सहित लक्ष्मण, भरत शत्रुघ्न सभी विराजमान होते हैं और मंडप में ही उत्कृष्ट पंडितों द्वारा भावर आदि पड़वाई जाती है, इसके पश्चात पैर पकड़ने के लिए जनकपुर के नर नारी एकत्रित होते हैं और उत्साह के साथ भगवान राम सीता के पैर पखारते है, जनकपुर की साखियां मनभावन गीत गाती हैं हरे बांस मंडप छाए,, सीता जी को राम बिहाने आए। इस अवसर पर मनभावन गीत सखियों द्वारा गाए जाते हैं। इस प्रकार से रामलीला में श्री राम सीता विवाह की आकर्षक प्रस्तुति की गई जिसे देखने के लिए दर्शक रामलीला मैदान पहुंचे।

रविवार को रामलीला में लगेगा दशरथ दरबार, कैकई संवाद की आकर्षक प्रस्तुति

रामलीला के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को रामलीला में स्थानीय कलाकारों द्वारा दशरथ दरबार एवं कैकई संवाद की आकर्षक प्रस्तुति की जाएगी, रामलीला मेला समिति के सभी पदाधिकारीयो ने सनातन धर्म प्रेमियों से रामलीला देखने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811