Let’s travel together.

लायंस क्लब  एवं ओशो अनुयाईयों द्वारा माधव उद्यान में सक्रिय ध्यान हुआ संपादित

0 76

विदिशा।   माधव उद्यान में लायंस क्लब विदिशा एवं ओशो प्रेमियों द्वारा सक्रिय ध्यान का आयोजन इतनी भीषण ठंड में भी संपन्न हुआ। ‌ लायंस क्लब अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि जैसा कि कल सभी न्यूजपेपर एवं मीडिया के द्वारा इस आयोजन की जानकारी नगर वासियों को दी गई थी। उसी क्रम में आज प्रथम दिवस लोगों ने जमकर बहुत ही हर्ष उल्लास के माहौल में पूरी तनमयता से सक्रिय ध्यान में भाग लिया।

इसमें महिलाएं भी आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थी और उन्होंने भी बहुत ही गंभीरता एवं बहुत ही उल्लास के साथ अपनी सहभागिता की। जिसकी सभी ने प्रशंसा की। ‌‌ ओशो के इस प्यारे एवं लाइफ को बदलने वाले सक्रिय ध्यान ने शहर के कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और उन्होंने इच्छा जताई कि इसे यहां पर आगे भी जारी रखा जाए। अभी यह ध्यान कल 21 दिसंबर विश्व ध्यान दिवस के साथ ही 22 दिसंबर को भी जारी रहेगा। समय वही सुबह 7:00 से 8:30 तक रहेगा। फिर इसके आगे रहने की सूचना विचार विमर्श के पश्चात बाद में दी जाएगी। आयोजकों ने सभी से इस सक्रिय ध्यान से लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811