यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
इंदिरा गांधी जयंती के उपलक्ष में रामलीला मैदान प्रांगण में सम्यक अभियान के अंतर्गत किसान हितों को लेकर किसानों को समझाइश और अपने अधिकारों की जानकारी दी गई। सम्यक अभियान के मुख्य प्रेरणास्रोत भास्कर राव रोकणे और मुख्य अतिथि के तौर पर शिव कुमार शर्मा (कक्का जी) मौजूद रहे।
मंचासीन अतिथियों में पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल शहर वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।
राजनीतिक रणनीतिकार व सुप्रसिद्ध विचारक भास्कर राव रोकड़े पिछले कई वर्षों से शिक्षित बेरोजगार युवाओं
और किसानों के लिए सम्यक अभियान चला रहे हैं। पूर्व में वह प्रदेशव्यापी यात्रा भी निकाल चुके हैं।
रोकड़े का मानना है कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लागू नए श्रमिक कानूनों से श्रमिकों को होने वाले नुकसानों के कारण श्रमिक भारी संकट के दौर से गुजर रहे हैं और सैकड़ों शिक्षित बेरोजगार, रोजगार की तलाश में भटकते हुए हताश हैं। यह सब केंद्र और प्रदेश सरकार की श्रमिक विरोधी नीति के कारण हो रहा हैं। यह विचार प्रसिद्ध विचारक और लेखक भास्कर राव रोकड़े ने नगर में सम्यक अभियान की शुरुआत के दौरान आयोजित कार्यक्रम में कही।
वहीं किसान नेता और किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा (कक्काजी) ने कहा है कि सी 2 प्लस 50 प्रतिशत फॉर्मूले के अनुसार फसलों की एमएसपी पर खरीदी का गारंटी कानून बनाया जाए। देश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जाए। खेती के लिए पर्याप्त बिजली मिले, बिजली का निजीकरण बंद हो।किसान हितैषी होने का दावा करने वाली यह सरकार वास्तव में कॉर्पोरेट की दोस्त है।
इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा की रीति नीति और किसानों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को लेकर को लेकर भाजपा को आड़े हाथों लिया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने नगर के पिपरिया चौराहे पर होने वाले किसान आंदोलन में किसान हरि सिंह प्रजापति की शहादत को याद करते हुए कहा कि वह दिन क्षेत्र का किस नहीं भूल सकता जब प्रशासन ने हिंदू संस्कृति के विरुद्ध रात के अंधेरे में एक हिंदू का अंतिम संस्कार कर दिया जबकि हिंदू धर्म इसकी इजाजत नहीं देता। इस आंदोलन के मुख्य रहे शिव कुमार शर्मा कक्का जी को जेल भी जाना पड़ा साथ ही सरकार के द्वारा इन्हें काफी प्रलोभन दिया गया लेकिन किसानों की हक की लड़ाई से कक्का जी पीछे नहीं हटे।
इसके बाद किसानों की लड़ाई को लेकर एक बार फिर वर्ष 2017 में प्रदेश के किसानों के द्वारा प्रदेश की राजधानी भोपाल को जाम कर दिया। लेकिन इस आंदोलन में शिवकुमार कक्का जी शामिल नहीं थे। लेकिन आंदोलन समाप्ति को लेकर आंदोलन के मुख्य कर्ताधर्ता को मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया और क्या समझौता हुआ यह किसी को जानकारी नहीं है। और आने वाले दिनों में किसानों की हक की लड़ाई लड़ने वाले दर्शन सिंह चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने संसद का चुनाव लाडवा कर किसान आंदोलन की आग को ठंडा कर दिया।
वहीं उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में कांग्रेस को संघर्ष , मजबूती और एकता के परिचय देने की आवश्यकता है कांग्रेसियों को जोड़ने के लिए यह जरूरी नहीं है कि किसी कार्यक्रम में 1000 लोग शामिल हो कांग्रेसियों को जोड़ने के लिए कहीं 25 तो कहीं 50 कार्यकर्ता शामिल हो जाए तो एक बंद कमरे में भी बैठकर बात की जा सकती है।
इस दौरान कांग्रेस के युवा किसान नेता रंजीत रघुवंशी ने कहा वर्तमान में देश में हिंदू मुस्लिम को लेकर नफरत फैलाई जा रही है वहीं दूसरी ओर बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार चुप है। और बांग्लादेश की शेख हसीना को वीआईपी मेहमान नवाजी भारत में दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को जागरूक करने की जरूरत पड़ रही है जबकि हमने ढाई सौ साल अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है। हमें आजाद हुए 75 साल हो गए हैं आज का युवा पढ़ा लिखा है बाबजूद इसके भारतीय जनता पार्टी देश में नफरत के बीच हो रही है। बाबजूद इसके हम लोगों को हमारे हक के लिए लड़ना पड़ रहा है इससे बड़ा और दुर्भाग्य और क्या होगा।
वहीं कांग्रेस के युवा नेता युद्ध वीर ठाकुर ने कहा कि पूंजीपतियों के द्वारा मोनोपोली चलाई जा रही है ऐसी स्थिति में किसानों को अपनी उपज की लागत का मूल्य नहीं मिल रहा ।
इस दौरान महेश पटेल , विशाल सिंह , मनमोहन रघुवंशी , समुंत कुमार रघुवंशी , रणजीत सिंह किसान नेता रामकुमार उपाध्याय हमारे ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष , रामकुमार पूर्व जनपद सदस्य ,सम्माननीय अभिषेक ठाकुर ,आलोक पटेल ,नारायण सिंह , बंटी ठाकुर , चंद्रपाल ठाकुर ,बिट्टू भैया शहर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।