Let’s travel together.

प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने व्यक्त किया शोक

0 42

भोपाल।उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रसिद्ध तबला वादक और पद्म विभूषण से सम्मानित उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह संगीत और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और साधना से भारतीय शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी तबला वादन शैली, गहन संगीत समझ और साधना ने उन्हें विश्व स्तर पर एक अमिट पहचान दिलाई। ऐसी महान विभूति के जाने से संगीत और कला जगत में एक बड़ा रिक्त स्थान उत्पन्न हुआ है, जिसे भर पाना असंभव है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके परिवार, प्रशंसकों एवं शिष्यों को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन की कला और विरासत सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811