Let’s travel together.

कांग्रेस विधायक और सीईओ में फोन पर हो गई तू-तू में-में, कलेक्टर ने कराया समझौता

0 85

-पोहरी विधानसभा से कांगे्रस विधायक कैलाश कुशवाह और सीईओ में कामकाज को लेकर फोन पर हुई बहस

– सीईओ ने लगाए विधायक पर अभ्रदता भाषा का प्रयोग के आरोप
– पंचायत विभाग के कर्मचारियों के ज्ञापन से पहले ही मामला सुलझा
-रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह और पोहरी जनपद पंचायत के सीईओ गिरिराज शर्मा के बीच कामकाज को लेकर फोन पर आपस में बहस हो गई इस बहस में दोनों ने आपस में एक दूसरे पर जमकर कहा सुनी हुई। इसके बाद जनपद पंचायत सीईओ गिर्राज शर्मा के समर्थन में पंचायत कर्मियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर यहां पर कलेक्ट पर ज्ञापन देने का प्लान बना लिया लेकिन इससे पहले ही कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने विधायक और सीईओ के मध्य बैठक कराकर मामले में समझौता कर दिया।

बहस के बाद एक दूसरे पर लगाए आरोप-

इस विवाद के बाद कुछ मीडिया कर्मियों से पोहरी जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा ने कहा था कि विधायक कैलाश कुशवाह उनसे फोन पर अभ्रद भाषा का प्रयोग किया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक ने भी सीईओ पर विधायक निधि से कमीशन मांगने तक के आरोप लगा दिए थे। इस विवाद के बाद पंचायत कर्मियों ने उक्त मामले में विधायक के खिलाफ ज्ञापन देने का मन बना लिया। पोहरी जनपद सीईओ के पक्ष में पंचायत कर्मी कलेक्टर कार्यालय पर एकत्रित भी हो गए लेकिन कलेक्टर इस मामले में विधायक और सीईओ के मध्य बैठक कर दोनों की आपस में बातचीत कर मामले में समझौता करा दिया। अब दोनों ही पक्षों ने कहा कि हम कोई हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।

ज्ञापन देने एकत्रित हो गए थे कर्मचारी-

बताया जाता है कि सीईओ और कांग्रेस विधायक के बीच आपसी विवाद के बाद जिले के सभी पंचायतों से कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय पर एकत्रित हो गए। यहां पर ज्ञापन देने का प्लान था। उससे पहले पोहरी विधायक कैलाश कुशवाहा और जनपद पंचायत पोहरी सीईओ गिर्राज शर्मा की आपात बैठक कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के निवास पर हुई। यहां जनपद अध्यक्ष शिवपुरी पति रघुवीर रावत भी पहुंचे और कलेक्टर के समक्ष जब दोनों पक्षों ने अपनी बात कह दी तो कलेक्टर ने दोनों पक्षों से किसी प्रकार का विवाद न करने को कहा।

दोनों बोले- अब हमारे बीच कोई विवाद नहीं-

कलेक्टर के यहां पर बैठक के बाद जनपद अध्यक्ष रघुवीर रावत की गाड़ी में बैठकर जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा कलेक्ट्रेट पहुंचें। जहां सैकड़ों रोजगार सहायक, पंचायत कर्मी उनका इंतजार कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए कर रहे थे। आखिर में सीईओ ने वहां पर पहुंचकर कहा कि कलेक्टर साहब के सामने हमारी बात हो गई है अब कोई विवाद नहीं है। आप लोग अपने घर चले जाऊ। इसके बाद सभी पंचायतकर्मी वापस चले गए। वहीं दूरी ओर पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने पत्रकारों से कहा कि हमारे दोनों के बीच अब कोई विवाद नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811