Let’s travel together.

ऐतिहासिक ग्राम जामगढ़ में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव,राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल शामिल

0 243

यशवंत सराठे बरेली रायसेन 

रायसेन  जिले की बरेली तहसील के ऐतिहासिक ग्राम जामगढ़ भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाओं की पावन भूमि पर अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम म.प्र.के यशस्वी मुख्य मंत्री डॉ मोहन यादव के आदेशानुसार राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। जिसमें रायसेन जिले के कलेक्टर श्री अरविन्द दुवे जनपद अध्यक्ष बाड़ी श्रीमती प्रभा ब्रजगोपाल पटेल नगरपरिषद अध्यक्ष हेमन्त राजा भैया बरेली एवं अन्य जनप्रतिनिधियो की उपस्थिति रही।


राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के द्वारा कन्यापूजन के पश्चात मां सरस्वती की एवं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की गयी। कार्यक्रम के आरम्भ में एसडीएम संतोष मुद्गल एवं एसडीओपी सुरेश दामले जी के द्वारा मंचासीन जनप्रतिनिधियों का पुष्प हारो से स्वागत सम्मान किया गया।संतो के मंत्रोंचार एवं श्रीमद् भगवद्गीता का पाठ किया गया।

तदोपरांत राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक परिवार में भगवत गीता का पाठ करना चाहिये भगवतगीता में संसार का सार भरा हुआ है प्रत्येक धर्म का सार भगवत गीता के श्लोक में भगवान श्रीकृष्ण ने दिया है। अपने जीवन में भगवत गीता का मात्र एक ही श्लोक याद कर अपना लक्ष्य वना लो जीवन सफल हो जायेगा।इस महोत्सव को जिलाधिकारी अरविन्द दुवे , पुरातत्व विभाग के जिलाधिकारी द्वारा संशोधित किया गया। वताया दुनिया के समस्त धार्मिक ग्रंथों में भगवत गीता सर्वश्रेष्ठ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811