Let’s travel together.

खतौरा की आम जनता को मिली उप डाकघर की सौगात

0 136

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

म. प्र. परिमंडल के गुना डाक संभाग द्वारा खतौरा शाखा डाकघर का उन्नयन कर खतौरा उपडाकघर का उद्घाटन आज कोलारस विधानसभा के विधायक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेंद्र सिंह यादव द्वारा कर खतौरा की आम जनता को डाक सेवा जन सेवा के संकल्प को सिद्ध करते हुए क्षेत्र को उप डाकघर की नई सौगात प्रदान की।
इस अवसर पर उन्होंने संचार मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए डाक विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र की जनता से डाकघर की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की और विभिन्न विकास की परियोजनाओं का उल्लेख किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे अधीक्षक डाकघर गुना संभाग विनय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि वर्तमान में डाक विभाग में अधिकांश कर्मचारी युवा होने से आज का डाक विभाग युवा डाक विभाग है जिसमें आम जन मानस को घर बैठे ही डाक विभाग की योजनाओं का लाभ जनता को प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि खतौरा के उप डाकघर बनने से बेहतर सेवाएं और सुविधाएं क्षेत्र की जनता को मिलेंगी। जिसमें 07 शाखा डाकघर पीरोंठ, रामगढ़, मढवासा, बिजरौनी, इंदार, एजवारा, बारोद शामिल होंगे।
इस नवीन उप डाकघर के बनने से डाक आदान प्रदान में में होने वाली देरी में राहत होने के साथ ही खतौरा की जनता को जिन कामों के लिए कोलारस या शिवपुरी जाना पड़ता था। वे सभी काम अब खतौरा उप डाकघर से ही हो जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन गौरव रघुवंशी, उप संभागीय निरीक्षक डाक गुना पूर्व द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811