Let’s travel together.

सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के कार्यकाल का  एक वर्ष होने पर पर क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओ ने किया  सम्मान

0 262

रायसेन। सांची विधानसभा के लोकप्रिय नेता और पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के विधायक पद का एक वर्ष पूर्ण होने पर श्री राम परिसर में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. चौधरी ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह 1 वर्ष मेरे जीवन का यादगार सफर रहा है। हर कदम पर आपके स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद ने मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। मैं आपके इस विश्वास और सहयोग के लिए हृदय से आभारी हूं। यह स्नेह मेरी और भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।”


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, वीरेंद्र बघेल, दहेगांव मंडल अध्यक्ष अमन सक्सेना, जगदीश अहिरवार समेत कई पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। क्षेत्र के लोगों ने डॉ. चौधरी के 1 वर्ष के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके विकास कार्यों और जनता के प्रति समर्पण को सराहा।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें आगामी वर्षों में भी इसी तरह सफलता और सेवा के नए आयाम स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811