– भाजपा के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहे मौजूद
शिवपुरी से रंजीत गुप्ता
शिवपुरी में गुरुवार को भाजपा के द्वारा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया भी मौजूद रहे। इस दौरान मंच पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर सोते हुए नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर मंच पर झपकी लेते नजर आ रहे हैं।
शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया के कार्यक्रम के दौरान उनके समर्थक और प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का सोते हुए दिख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को शिवपुरी में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान ऊर्जा मंत्री मंच पर सोते हुए कैमरों में कैद हो गए। भाजपा द्वारा होटल पीएस में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।