Let’s travel together.

सिविल अस्पताल में एंबुलेंस की पूर्ति करने के लिए हिंदू युवा सेवा दल ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा

0 117

दो एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग की

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

रायसेन जिले के बेगमगंज में हिंदू युवा सेवा दल के कार्यकर्ता अध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे और सिविल अस्पताल बेगमगंज और सुल्तानगंज के अंतर्गत आने वाले 338 गांव की जनसंख्या के हिसाब से सिविल अस्पताल में एंबुलेंस नहीं होने पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि नवीन सिविल अस्पताल भवन तो सरकार ने बनवा दिया जिसमें 100 बेड के हिसाब से व्यवस्थाएं नहीं की गई है जिससे नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान हो रहे हैं। रायसेन जिले की सबसे बड़ी तहसील होने के बावजूद सुल्तानगंज बेगमगंज के लिए मात्र एक 100 बिस्तर वाला सिविल अल्पताल है बीमार होने पर इलाज के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते है। गंभीर मरीज या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को लाने ले जाने हेतु क्षेत्र के लोग मात्र 108 के सहारे हैं अस्पताल में जो एंबुलेंस है वह जर्जर स्थिति में है जिसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है।
जिस उद्देश्य को लेकर सरकार ने 100 बिस्तरों के अस्पताल के भव्य भवन का निर्माण कराया है उसे हिसाब से बेगमगंज में दो एंबुलेंस होना अनिवार्य है हिंदू युवा सेवा दल मांग करता है कि शीघ्र अस्पताल के लिए दो एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाए यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विवश होकर धरना प्रदर्शन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।

बाइट राजा बाबू सेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811