Let’s travel together.

नागरिकों को अधिकारों के साथ कर्तव्य बोध भी हो -राघवेंद्र शर्मा

0 51

-पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में संविधान दिवस मनाया गया

– संविधान दिवस पर वक्ताओं ने रखे विचार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय श्रीमंत माधव राव सिंधिया स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय में संविधान दिवस पर एक व्याख्यान व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के लॉ एवं राजनीति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में और प्राचार्य डॉ पवन श्रीवास्तव व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अमित भार्गव के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वक्ता के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग के बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा और पत्रकार रंजीत गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राघवेन्द्र गर्ग ने कार्यक्रम का संचालन कर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि हमें अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध भी हो और हम उसी अनुरूप आचरण करें। वक्ता रंजीत गुप्ता ने वर्तमान में संविधान के कारण मिले अधिकारों पर प्रकाश डाला और पड़ोसी मुल्कों की अशांति पर चिंता व्यक्त की।
प्रो पुनीत कुमार ने दिवस को स्मरण के रूप में रेखांकित कर राष्ट्रीय पर्व को सर्वोच्चता बताया। प्रो विवेक सिंह एवं डॉ राजकुमार वर्मा ने आगे कार्यक्रम का संचालन कर प्रतिभागियों को आमंत्रित किया। आभार प्रदर्शन डॉ प्रमिला यादव ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें प्रथम नीतेश जाटव, द्वितीय स्थान गोपाल जाटव, तृतीय स्थान वालविंदर नरवरिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रो मंजुलता गर्ग, प्रो जेपी श्रीवास्तव, डॉ नेन्सी मौर्य, डॉ जीतेन्द्र गौतम, डॉ शुभा वार्ष्णेय उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811