Let’s travel together.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम इन राज्यों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश के आसार

133

मानसून का असर देश भर में दिख रहा है और तमाम हिस्सों में बादल छाये हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने देश के कई राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। कई राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है। खास तौर पर महाराष्ट्र, गोवा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और कई अन्य राज्यों में अगले चार दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बदला मौसम

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बीते दो दिनों से उमस भरी गर्मी के बाद एकाएक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादल छा गये। दोपहर को तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी भी चली। इसकी वजह से विजिबिलिटी की समस्या हो गई और दिल्ली एयरपोर्ट से तीन फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। मंगलवार को खराब मौसम के कारण एक फ्लाइट को दिल्ली से लखनऊ डायवर्ट किया गया, जबकि दो फ्लाइट्स को अमृतसर भेजा गया। गुरुग्राम में बारिश की वजह से कई सड़कों पर जलजमाव की समस्या खड़ी हो गई।

इन इलाकों में बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में हल्की और मध्यम बारिश होने के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान भारत के दक्षिणी क्षेत्र में ऐसी ही स्थिति रहेगी। 04 जुलाई को उत्तरी केरल और दक्षिण कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तरी महाराष्ट्र में 06 जुलाई तक और गुजरात में 06-08 जुलाई के दौरान तेज बारिश जारी रहने की संभावना है। 5 और 6 जुलाई को कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की संभावन है। इसके अलावा 7 जुलाई को गुजरात में अत्यधिक भारी वर्षा होने की भी संभावना है।

पूर्वी राज्यों में सक्रिय मानसून

आईएमडी के अनुसार, मानसून विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय है, जहां अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। 04 जुलाई से बिहार में छिटपुट भारी वर्षा की भी संभावना है, वहीं 07-08 जुलाई को झारखंड में बारिश के आसार हैं। अगले 5 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा में व्यापक रूप से हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर में स्थिति ऐसी ही रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

7 दिन में प्रशासन द्वारा कार्यवाही के आश्वासन के बाद किया संयम जैन ने धरना प्रदर्शन खत्म     |     दीवानगंज PHC में डॉक्टर का इंतजार, जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्रामीणों के 10 चक्कर     |     जंगल में मिली नवजात बच्ची को 21 दिन बाद भोपाल के शिशु गृह भेजा, माता-पिता का नहीं मिला सुराग     |     गणेशोत्सव में देवी-देवता एवं ऋषि स्वरूप प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा     |     चैनपुर स्कूल में चित्रकला कार्यक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का उत्साह     |     प्राचीन बावड़ी को अतिक्रमण मुक्त कराने कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन      |     बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई      |     संयम धर्म से ही जीवन बनता है स्वर्णमय : मुनि श्री गरिष्ठ सागर महाराज     |     सोलर प्लांट से कॉपर केबल चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 70 किलो कॉपर तार और 19 हजार रुपये बरामद     |     केमफेस्ट -2026 का शुभारंभ      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811