Let’s travel together.

जंगलों में मोर करती है विचारण सुबह-सुबह खेतों में आती है नजर

0 162

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज के पास स्थित नर खेड़ा और कुल्हाड़ियां के जंगल में कई मोर विचरण करती हुई नजर आती है। सुबह-सुबह क्षेत्र मे मोरों के झुंड खेतों में देखकर किसान भी गदगद होते हैं। किसान इसे शुभ मान रहे हैं। किसान दौलत लोधी, धनीराम लोधी, चुन्नीलाल लोधी,ने बताया कि उनके खेत मे मोर आकर विचरण कर रहे हैं। हम दूर से ही इन मोरों को देखकर आनंद ले रहे हैं। पास जाने पर यह उड़ जाते हैं। इनके आने से उपज अच्छी होने की उम्मीद है। दरअसल बारिश व ठंड से फसल मे कीट लग रहे हैं। मोर के खेत मे विचरण करने से किसानो को काफी फायदा दिख रहा है। कीट को खत्म करने में मोर काफी मददगार साबित होंगे।
सुबह से आ जाते हैं मोर
सुबह होते ही खेतों मे मोरो के झुंड दिखाई देने लगते हैं। किसान मोहन लोधी , बारे लाल लोधी ने बताया कि दिन मे आसपास के खेतों में आकर अपना भोजन करते हैं। इनके आने से खेतो मे कीटों की संख्या कम होती जा रही है। ओम प्रकाश लोधी ने बताया कि अब 18,20 मोरो के समूह खेतों मे आने लगे हैं। वे कीटों को अपना भोजन बना रहे हैं।मौसम सुहाना देखकर मोर नृत्य कर रहे हैं। बुधवार को सुबह नर मोर हल्की धूप मे नाचने लगे। रामदयाल लोधी बताया कि पहले कभी मोर को नाचते हुए नहीं देखा था, लेकिन इस समय खेतों मे मोर देखकर अच्छा लग रहा है। वहीं वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश श्रीवास्तव ने ग्रामीणों से मोर को नुकसान नहीं पहुंचाने के लिए कहा है। गांव वाले भी इन मोरो को कभी नुकसान नहीं पहुंचते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811