Let’s travel together.

8 दिनी श्री सिद्व चक्र महा मंडल विधान का हुआ समापन,निकाली गई गई शोभा यात्रा

0 171

पालकी में 24 तीर्थंकरो की प्रतिमाए की गई विराजमान, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह हुए शामिल

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

श्री दिगम्बर जैन त्रिमूर्ति जिनालय में आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद से व आर्यिका आराध्यमति माताजी के संसघ सानिध्य में 8 दिनी श्री 1008 सिद्व चक्र महा मंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसका समापन शुक्रवार को किया गया। समापन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गईं। जो कि कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख्य मार्गोे से होती हई बुधवारा बाजार स्थित पारसनाथ जिनालय पहुंच कर समाप्त हो गई। यहां पर शांतिधारा अभिषेंक आदि अनुष्ठान संपन्न किए गए।

शोभा यात्रा से पूर्व आर्यिका आराध्यमति मातजी ने अपने संक्षिप्त संबोधन में श्री 1008 सिद्व चक्र महा मंडल विधान क्यों व किस लिए आयोजित किया जाता है पर प्रकाष डाला तथा विधान करने से होने वाले लाभ को प्रति पादित किया। उन्होने चातुर्मास के दौरान सिलवानी जैन समाज के द्वारा किए गए कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि स्थानीय जैन समाज की साधु संतो के प्रति निष्ठा व कार्य के प्रति समर्पण यह बताता है कि समाज का प्रत्येक श्रावक धर्म के प्रति समर्पित हैं। तथा कार्य को बगैर किसी बिध्न बाधा के एकजुटता से पूर्ण करता है तभी तो सिलवानी की जैन समाज को अखण्ड जैन समाज कहा जाता है। समाज की एैसी एकजुटता कम ही देखने को मिलती हैं। तभी तो आचार्य श्री विद्यासागर महराज अपने प्रवचनोे में सिलवानी समाज की चर्चा करते थे।
24 पालकी में 24 श्रीजी की प्रतिमा की गई विराजमान-
निकाली गई भव्य शोभा यात्रा की छटा देखेते ही बनती थी। नगर के इतिहास में प्रथम बार 24 चंादी जड़ित पालकी में जैन धर्म के 24 तीर्थंकरो की प्रतिमाए विराजमान की गई थी। पालकी को जैन श्रावक कंधे पर श्रद्वा पूर्वक उठाए जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम में दिव्य धोष,दिल दिल धोड़ी, बेंड पार्टी सहित अन्य बाद्य यंत्रो को शामिल किया गया था। पालकी पर विराजमान की गई 24 तीर्थंकरो की प्रतिमाओ की नगर में अनेको स्थानो समाजजनो के द्वारा आरती उतारी गई। यहा ंपर अष्व पर सवार समाजजन पचरंगी ध्वजा लिए सवार हुए।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हुए शामिल-

शोभायात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत भी शामिल हुए। उन्होने पालकी जी की आरती उतारी तथा रीजी क प्रतिमा का नमन किया। इस मौके पर नप अध्यक्ष प्रतिनधि विभोर नायक भी विषेष रुप से मौजूद रहे।
रथ में सवार हुए विधान के महापात्र
निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में आकर्षित रथ भी शामिल किए गए। इन रथो पर विधान के सभी महापात्र अपनी परंपरागत वेषभूषा में सवार हुए। इसके अतिरिक्त इंद्र, इद्राणी सहित अन्य पात्र भी शोभा यात्रा में शामिल हुए।
———————————-

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811