Let’s travel together.

खबर का असर :: हाइवे 18 से सेमरा -बनखेड़ी मार्ग का निर्माण कार्य शुरु

0 76

MPTODAY NEWS ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी खबर

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा गांव में क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने पिछले वर्ष फरवरी के महीने में भोपाल विदिशा हाईवे 18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग का 475.86 लाख रुपए से इस सड़क का निर्माण करने का उद्घाटन किया था। जिसका कार्य प्रारंभ भी हुआ था मगर ठेकेदार द्वारा कछुआ की चाल की गति से रोड पर काम चल रहा था जिससे 10 गांव के ग्रामीण परेशान हो रहे थे कई महीने तक ठेकेदार द्वारा रोड पर कार्य नहीं किया जाता था जिसकी खबर सोमवार को एम पी टुडे ने मुख्य रूप से प्रकाशित की थी खबर के तीन दिन बाद ही रोड पर ठेकेदार द्वारा काम चालू कर दिया गया है।
इस रोड के बन जाने से 10 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलने लगेगी। 10 गांव के ग्रामीण कई सालों से इस रोड के बनने का इंतजार कर रहे थे।


मगर ठेकेदार के धीमी गति से काम चलने के कारण गांव के ग्रामीण 2 साल से गिट्टियों और धूल से परेशान हो रहे थे रोड से जब भी कोई वाहन निकलता है तो चारों ओर धूल ही धूल उड़ती हुई नजर आती थी। जिससे पीछे वाले वाहन को रास्ता दिखाई नहीं देता था रोड पर गिट्टियां ही गिट्टियां नजर आ रही है जब कोई वाहन इन गिट्टियों को ऊपर से निकलता है तो घटिया उचक्कर दूसरे चलते राहगीर को लग जाती थीं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811