Let’s travel together.

भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में रायसेन जिले में बूथ समिति का गठन

0 122

-संगठन पर्व के तहत नए पदाधिकारियों का चयन

रायसेन। जिले में भाजपा के संगठन पर्व के दूसरे चरण के तहत बूथ समिति के निर्वाचन की प्रक्रिया आज जोर-शोर से शुरू हो गई। इस क्रम में सांची विधानसभा के नगर मंडल रायसेन के बूथ क्रमांक -127 पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा की विशेष उपस्थिति में समिति गठन का आयोजन हुआ।
बूथ समिति के सभी प्राथमिक सदस्यों ने मिलकर सर्व-सहमति से पदाधिकारियों का चुनाव किया। अनिल ठाकुर को बूथ अध्यक्ष, करण पाल को बूथ मंत्री, अशोक कुशवाहा को बीएलओ, विनोद शघरिया को लाभार्थी प्रमुख, आकाश लोधी को “मन की बात” प्रमुख और जीतू ठाकुर को व्हाट्सऐप प्रमुख के रूप में निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही 12 सदस्यों की एक समर्पित टीम का गठन भी किया गया, जो बूथ स्तर पर संगठन के कार्यों को मजबूती प्रदान करेगी।


इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आदित्य शर्मा, जिला महामंत्री राजेश पंथी, शक्ति केंद्र संयोजक बबलू ठाकुर, मोहर सिंह ठाकुर, श्रीमती वर्षा लोधी, दीपक ठाकुर, राममोहन बघेल सहित कई सम्मानित पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष अनिल ठाकुर और समिति के सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के संकल्प की सराहना की।
बूथ समिति के निर्वाचन की इस प्रक्रिया ने कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया है और संगठन की आतंरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूती प्रदान की है।

न्यूज़ सोर्स-  हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811