Let’s travel together.

रायसेन में कुत्ते ने पुलिस आरक्षक वन विभाग के बाबू सहित आठ लोगों को काटा

0 81

घर के बाहर खेल रहे पांच साल के बच्चे को भी बनाया निशाना

रायसेन । एक कुत्ते ने पुलिस आरक्षक, वन विभाग के बाबू सहित आठ लोगों को काट लिया इनमें दो बच्चे भी शामिल है, घटना बुधवार शाम 6 बजे की है, कुत्ते ने सबसे पहले सांची रोड पुलिस लाइन के पास पुलिस आरक्षक को काटा इसके बाद कुत्ता शहर के वार्ड 8 में पहुंचा यहां घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों को काट लिया इसके बाद महामाया चौक पर अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया। सभी लोग जिला अस्पताल में इलाज करने पहुंचे।

घर के बाहर खेल रहे बच्चों को काटा

शहर के वार्ड 8 ठाकुर मोहल्ला निवासी रूपेंद्र चक्रवर्ती के 5 साल के बेटे अश्विनी कुमार प्रजापति जो घर के बाहर खेल रहा था इसी दौरान कुत्ते ने काट लिया इससे आसपास चीज पुकार मच गई घर के अन्य सदस्य दौड़कर पहुंचे तो कुत्ता भाग गया इसके बाद बच्चे को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रतीक शर्मा ने बताया कि कुत्ते के कटे हुए आठ लोग जिला अस्पताल पहुंचे इसमें एक पुलिसकर्मी वन विभाग के बाबू और बच्चे शामिल थे जिनका तत्काल इलाज प्रारंभ किया गया।

यह हुए पागल कुत्ते के शिकार

पुलिस आरक्षक अरुण कांत शर्मा,
तालिब खान 20 साल,
कशिश आठ साल,
अश्विनी कुमार प्रजापति 5 साल,
अहमद शाह 60 साल,
अश्विनी त्रिपाठी वन विभाग में बाबू,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811