Let’s travel together.

एक और झटका, महंगा हुआ हवाईजहाज का ईंधन,5 फीसदी की बढ़ोतरी

0 347

नई दिल्ली ।हवाई सफर अब और महंगा हो सकता है. सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर से हवाई ईंधन के दामों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. ATF की कीमतों में 5 फीसदी की गई है. इस बढ़ोतरी के बाद विमान ईंधन की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई हैं. साल 2022 में विमान ईंधन की कीमतों में 10वीं बार इजाफा हुआ है.
5 फीसदी का हुआ इजाफा: आपको बता दें ग्लोबल लेवल पर कच्चे तेल के दामों में उछाल का असर विमान ईंधन पर भी पड़ा है. सरकारी तेल कंपनियों ने राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमतों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है. देश की राजधानी में एटीएफ का दाम123,039.71 रुपये प्रति किलोलीटर यानि (123 रुपये लीटर) पर पहुंच गया है.
15 दिनों पर होती है दामों की समीक्षा: सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की 1 और 16 तारीख को होता है विमान ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं. इस वर्ष 1 जनवरी के बाद से हवाई ईंधन 62 फीसदी के करीब महंगा हो चुका है.
कोलकाता और मुंबई में क्या है दाम?: मुंबई में एटीएफ का दाम अब 121,847.11 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है. कोलकाता में यह 127,854.60 रुपये और चेन्नई में 127,286 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है.
एविएशन इंडस्ट्री पर महंगे हवाई ईंधन की मार: महंगे केच्चे तेल के चलते हवाई ईंधन के दामों में बीते चार महीनों में जबरदस्त उछाल आया है. जिसका खामियाजा देश के एविएशन इंडस्ट्री को उठाना पड़ सकता है. महंगे हवाई ईंधन के चलते एयरलाइंस किराया बढ़ा रहे हैं जिसका असर हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या पर पड़ रहा है. रेटिंग एजेंसी ICRA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि एटीएफ के बढ़ती कीमतों का असर देश के एविएशन इंडस्ट्री के रिकवरी पर पड़ सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811