Let’s travel together.

अब जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का इंतजार…

0 208

अनुराग शर्मा सीहोर

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चार दिन पहले अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पीसीसी चीफ पटवारी की कार्यकारिणी में जिले के भी वरिष्ठ व युवा नेताओं को मौका मिला है। इन जनप्रतिनिधियों में डॉ. बलवीर तोमर, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल सहित अन्य नेता शामिल हैं तो वहीं धर्मेन्द्र सिंह चौहान, हरपाल सिंह ठाकुर, मेघा परमार, विक्रम मस्ताल और राजेश यादव भी टीम में शामिल हुए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के गठन होने के बाद अब जिले के कांग्रेस नेताओं में एक ही बात गूंज रही है कि जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन कब होगा। गौरतलब है कि युवा नेता राजीव गुजराती को जिलाध्यक्ष बने करीब 6 महीने हो गए हैं, लेकिन वह अब तक अपनी कार्यकारिणी का गठन नहीं कर सके हैं। कार्यकारिणी गठन नहीं होने की वजह से कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों में भी वह उत्साह नजर नहीं आ रहा है, जो आना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811