Let’s travel together.

त्योहारों के मद्देनजर रायसेन आबकारी की अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत कार्यवाही

0 94

रायसेन।  आबकारी आयुक्त  के निर्देशों  में विशेष दलों का गठन कर विगत कुछ दिवसों में आबकारी रायसेन द्वारा बड़ी कार्यवाहियां की गई हे।
वृत्त बरेली अंतर्गत एक स्विफ्ट कार में 12 पेटी अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए दो लोगों को मोके से गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) मे प्रकरण की दर्ज किया गया।

वृत औबेदुल्लागंज अंतर्गत पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा अर्जुन नगर ,सिंधी कैंप, देवटिया,इकलमा, N H 12 पर स्थित ढाबो एवं कच्ची शराब के अड्डों पर दबिश दी गयी जिसमे 14 प्रकरण दर्ज हुए 8 लोगो को मोके पर गिरफ्तार किया गया वृत रायसेन अंतर्गत गुलगांव कलापिला माखनी बनगांवा भूसी मेटा आदि कच्ची के क्षेत्र में कार्यवाही अंतर्गत 12प्रकरण दर्ज किए गए 8लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया गया वृत बेगमगंज अंतर्गत सीतापार, सुलतानगंज ,चिल्ली, गोरखी के अवैध शराब के अड्डो पर कार्यवाही अंतर्गत 8 प्रकरण दर्ज हुए इस प्रकार कुल 35 प्रकरण दर्ज हुए जिसमें 250 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब 398 पाव प्लेन मदिरा, 750 पाव देशी मदिरा मसाला 65 बोतल बियर,239 पाव अंग्रेजी मदिरा जब्त की गई एवं लगभग 8800kg महुआ लहान सैंपल लेकर मौके पर नष्ट किया गया जिसका बाजार मूल्य 10 लाख  76 हजार रुपये है ।जप्त स्विफ्ट कार का बाजार मूल्य लगभग 7 लाख रुपए है ।कुल जब्त मदिरा एवं वाहन का मूल्य 17 लाख 76 हजार रुपये है

सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती वंदना पाण्डेय द्वारा बताया गया कि वर्तमान मे आबकारी आयुक्त  द्वारा विशेष अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है जिसके पालन रायसेन जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विशेष उड़न दस्तों का गठन किया गया है जो पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करेंगे अवैध मदिरा का निर्माण विक्रय परिवहन पूर्ण तरीके से प्रतिबंधित किया जाएगा.कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे के निर्देशन मैं श्रीमती वंदना पाण्डेय सहायक आयुक्त आबकारी के आदेश से कंट्रोलर  सुदीप तोमर,सहायक जिला आबकारी अधिकारी सरिता चंदेल के नेतृत्व में कारवाही की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811