सुरेंद्र जैन धरसींवा
धरसींवा पुलिस ने रविवार को गिरौद गांव के आदतन अपराधी के अपहरण कर हत्या मामले में बड़ी सफलता हांसिल की है चौबीस घण्टे के भीतर ही मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया शेष तीन की तलाश जारी है।
धरसींवा टीआई राजेन्द्र दीवान के मुताबिक हत्या का कारण पुरानी आपसी रंजिश था मृतक लिकेश पटेल पर भी उरला थाना में डकैती सहित आसपास के थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं
रविवार को हुआ था गिरौद से अपहरण
मृतक की बहिन प्रार्थिया दामिनी पटेल ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आदर्श ग्राम गिरौद धरसीवा में रहती है तथा मजदूरी का कार्य करती है दिनांक 28 जुलाई रविवार को लुकेश्वर पटेल, मनीष सगरवंशी, बंसत निषाद नामक व्यक्ति अपने तीन अन्य साथियों के साथ मोटर सायकल में सवार होकर उसके घर आये तथा उसके छोटे भाई लिकेश पटेल का अपहरण के अपने दोपहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गये प्रार्थिया ने घटना की जानकारी बड़े भाई को दी और वह बड़ा छोटे भाई को ढ़ुढ़ने गये तो देखा कि मांढ़र डैम के पास खाली मैदान में उसके छोटे भाई लिकेश पटेल का शव पड़ा हुआ था प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव पोस्ट मार्डम को भेजकर हत्या व अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की ओर एक आरोपी को रविवार को ही गिरफ्तार कर पूंछताछ की तो पता चला मामला पुरानी रंजिश के चलते हत्या का है पुलिस टीम ने चौबीस घण्टे के अंदर ही इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 432/24 धारा 140(1), 103(2), 238, 61 बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला मणीशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह के निर्देशन व मार्गदर्शन में प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी धरसींवा ने आरोपियों की पतासाजी कर आरोपी बसंत निषाद, लुकेश्वर पटेल, भूपेन्द्र वर्मा एवं मनीष सागरवंशी को गिरफ्तार किया गया।
घटना के संबध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा आपसी रंजिश के कारण उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन तथा 01 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं
गिरफ्तार आरोपी 01. बसंत निषाद पिता रामनारायण निषाद उम्र 26 साल निवासी गिरौद थाना धरसींवा रायपुर
02. लुकेश्वर पटेल पिता विश्वनाथ पटेल उम्र 26 साल निवासी गिरौद थाना धरसींवा रायपुर
03. भूपेन्द्र वर्मा पिता तुकाराम वर्मा उम्र 27 साल निवासी गिरौद थाना धरसींवा रायपुर
04. मनीष सागरवंशी पिता बिसंभर सागरवंशी उम्र 30 साल निवासी गिरौद थाना धरसींवा रायपुर
इनकी रही अहम भूमिका
*कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र दीवान थाना प्रभारी धरसींवा, निरीक्षक मुकेश शर्मा थाना प्रभारी विधानसभा, निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मंदिर हसौद, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. सरफराज चिश्ती, महेंद्र राजपूत, कुलदीप द्विवेदी आर. धनंजय गोस्वामी, अमित घृतलहरे, अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौड़, संदीप सिंह, वीरेन्द्र बहादुर, विकास क्षत्री, प्रकाश पात्रे, संजय मरकाम तथा थाना धरसींवा से उपनिरीक्षक प्रहलाद राठौर, प्र.आर. कामता सिंह, विजेन्द्र सिंह, शेखर चंद्राकर, आर. अजय पटेल एवं राजकुमार चौबे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।