Let’s travel together.

घर को हड़पने के लिए बेटे बहु और जेठ रच रहे साजिश मां बेटे को घर से निकाला

0 59

 

 मंडीदीप रायसेन।जिले की भोजपुर विधानसभा की मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड 25 में एक मामला ऐसा आया है।जिसे सुनकर हर मां और बाप हैरान दिखाई नजर आते है। जिसमे लक्ष्मी बाई विश्वकर्मा निवासी वार्ड 25 के बेटे कैलाश विश्वकर्मा,और कैलाश विश्वकर्मा की पत्नी निशा विश्वकर्मा ने घर हड़पने के लिए पहले मां लक्ष्मी बाई ओर राजू विश्वकर्मा पर लोहे की रॉड से हमला किया । फिर धमकाते हुए बोला की घर छोड़कर भाग जाओ नही तो दोनो को जान से खत्म कर दूंगा।लगातार दोनो मां और बेटे पर घर छोड़कर भाग जाने और जान से खत्म करने का दवाब कैलाश विश्वकर्मा और निशा विश्वकर्मा बना रहे थे।वही कैलाश विश्वकर्मा का बड़ा भाई सुनील विश्वकर्मा भी उन्हें घर से भगाने में पूरा सहयोग कर रहा था।जिसके बाद तीनों ने मिलकर एक दिन उन्हें इतना मानसिक प्रताड़ित किया की वो अपनी जान बचाकर घर छोड़ने पर मजबूर हो गए।जब मां ने एसडीएम कोर्ट में दोनो बेटो को घर से बेदखल करने के लिए गौहरगंज एसडीएम कार्यालय में आवेदन किया।क्योंकि लक्ष्मी बाई मंडीदीप में अपने बेटे के साथ किराए के मकान में रह रही थी।मानसिक और शारीरिक रूप से तीनो द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।क्योंकि घर को हड़पने की तीनो साजिश रच रहे थे।की ये घर छोड़कर भाग जाए और पूरा घर तीनो का हो जाए।लक्ष्मी बाई की उम्र 75 वर्ष है।जिसके कारण वो मानसिक रूप से बहुत परेशान है।इसके बाद भी लगातार तीनो अब भी मानसिक प्रताड़ना देते दिखाई नजर आ रहे है।

कैलाश विश्वकर्मा ने पेसो का ज्यादा लेनदेन होने से छोटे भाई राजू विश्वकर्मा का खुलवाया दूसरा खाता

कैलाश विश्वकर्मा द्वारा राजू विश्वकर्मा का खाता भोपाल बैंक में कैलाश विश्वकर्मा द्वारा गुमराह कर खुलवाया गया।वही चेक बुक पास बुक और एटीएम भी अपने पास रख लिया।आपको बता दे की अब जब राजू विश्वकर्मा लगभग 26/01/2024 से मंडीदीप में मां के साथ किराए के मकान में रह रहा है।और अब कैलाश विश्वकर्मा फर्जी हस्ताक्षर कर राजू विश्वकर्मा के चेक बैंक में डाल कर मानसिक और फर्जीवाडा कर रहा है।कैलाश विश्वकर्मा द्वारा दस दस लाख के 3 चेक बाउंस कराकर वकीलों द्वारा नोटिस भिजवाए जा रहे है।जिसको लेकर राजू विश्वकर्मा द्वारा सतलापुर थाने में फर्जीवाड़ा करने वाले कैलाश विश्वकर्मा के खिलाफ आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की गई है।

इनका कहना है

मुझे और मेरे बेटे पर कैलाश विश्वकर्मा द्वारा लोहे की रोड से जानलेवा हमला किया था और बोला था की घर छोड़कर भाग जाओ नही तो जान से खत्म कर दूंगा दोनो को इसलिए में और मेरा बेटा घर छोड़कर किराए के मकान में 9 महीने से ज्यादा से रह रहे है ।एसडीएम कोर्ट में घर से बेदखल करने को लेकर मेने आवेदन किया है।इसलिए कैलाश विश्वकर्मा,निशा विश्वकर्मा और सुनील विश्वकर्मा,साजिश रचकर मेरे बेटे राजू को परेशान कर रहे है।

लक्ष्मी बाई विश्वकर्मा पीड़ित महिला

कैलाश विश्वकर्मा और कैलाश विश्वकर्मा की पत्नी निशा विश्वकर्मा और सुनील विश्वकर्मा द्वारा घर को हड़पने के लिए मुझ पर दवाब बना रहे है।कैलाश विश्वकर्मा द्वारा फर्जी तरीके से मेरे साइन कर बाउंस कर रहा है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा सतलापुर थाने में की गई है।वही अब में क्राइम ब्रांच और ईओडब्ल्यू में भी कैलाश विश्वकर्मा द्वारा किए फर्जीवाड़े की शिकायत करूंगा की केसे कैलाश विश्वकर्मा शासकीय लोन के नाम पर केसे फर्जीवाड़ा करता था।

राजू विश्वकर्मा पीड़ित

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811