Let’s travel together.

हलाली डेम की नहर की नहीं हुई साफ सफाई,किसानों तक पानी पहुंचने में आएगी समस्या,किसान चिंतित

0 153

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रबी की फसलों की बुवाई का सीजन शुरू हो गया है, लेकिन अब तक नहर की सफाई नहीं हो पाई है। नहरों में कहीं गंदगी भरी पड़ी हुई तो कहीं पर झाड़ियां खड़ी हुई हैं। ऐसे में नहरों का पानी किसान के खेत तक पहुंचना तो दूर आगे तक नहीं बढ़ पाएगा। इससे किसान सिंचाई के लिए परेशान होंगे। नहर का पानी आसपास में ही जलभराव होकर बर्बाद हो जाएगा। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।
एक अक्तूबर से दलहनी फसलों चना व मटर, गेहूं की बुवाई का सीजन शुरू हो गया है। कुछ किसानों ने बुवाई शुरू भी कर दी है। इसके अलावा किसान अन्य फसलों की बुवाई की तैयारियां कर रहे हैं। हालांकि कई किसान नहरों के खुलने के लिए बुवाई का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन नहरों का खुलना तो दूर सफाई तक नहीं की गई है। ऐसा ही हाल अशोक सम्राट (हलाली डैम) का है यहां पर नहर में पड़ी गंदगी व उगी झाड़ियों से पानी किसान के खेत तक पहुंचाना मुश्किल होगा। दीवानगंज के आसपास के गांव बरजोरपुर, अंबाडी, नर खेड़ा,सेमरा, जमुनिया, कयामपुर, सहित एक दर्जन से ज्यादा गांवों में हलाली डैम से किसानों के लिए लिए पानी छोड़ा जाएगा। मगर अभी नहर गंदगी से बजबजा रही है। नहर कचरा से पूरी तरह से भरी पड़ी हुुई है। यहां पर झाड़ियों कारण नहर नजर तक नहीं आ रही है। नहर के अंदर कचरा ही कचरा नजर आ रहा है ऐसे में किसान नहर में पानी आने को लेकर चिंतत बने हुए हैं।

इनका कहना हे –
रबी फसलों की बुवाई व पलेवा के लिए नहरों का संचालन किया जाता हैं। नहरों में पानी आने की किसान उम्मीद लगा कर बैठा हुआ हैं। लेकिन अभी तक नहर की सफाई नहीं हुई है। इसको लेकर किसान पानी मिलने को लेकर काफी चिंतित बने हुए हैं।
निवास मीणा, भैयालाल साहू, अमित मीणा, किसान

मेरा खेत नहर के किनारे लगा हुआ है नहर में झाड़ियां उगी है उन झाड़ियां के कारण किसानों के खेत तक पानी पहुंचाना मुश्किल होगा इसलिए परियोजना अधिकारी को नहर की जल्दी से जल्दी सफाई करना चाहिए
हरि सिंह पटेल लोधी किसान ग्राम सेमरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811