रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
मंडीदीप औद्योगिक शहर में मडीदीप प्रेस क्लब ने न्पत्रकारों के सर्व सुविधा युक्त भवन की मांग की है।जिसको लेकर पत्रकारों में हर्ष व्याप्त है। पत्रकार भवन के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुधीर उपाध्याय एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र अग्रवाल को मंडीदीप प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिंह राजजू भैया एवं साथियों के साथ ज्ञापन दिया गया ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार मंडीदीप प्रेस क्लब के संरक्षक, अतिक एहमद, अजय आहूजा, अश्शू खान, नितेश पटेल, सच्चिदानंद सिंह राजपूत ,रामभरोस विश्वकर्मा ,रोहित ठाकुर ,अमित दांगी ,अंकित कुशवाहा, अंकित साहू, प्रदीप मेथिल, सहित मंडीदीप प्रेस क्लब के साथी उपस्थित थे।
इनका कहना है
मंडीदीप प्रेस द्वारा पत्रकार भवन को लेकर ज्ञापन दिया है।पत्रकारों की मांग को लेकर अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।जल्द ही पत्रकार भवन को लेकर फेसला लिया जाएगा
प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष